हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। भूतेश्वर महादेव मंदिर में जिलाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह (योगी) का कन्हैया उपाध्याय एवं उनकी टीम द्वारा माला पटका पहना कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर योगी ठाकुर ने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठनात्मक कार्य एवं सनातन धर्म की सेवा करेंगे। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष राहुल उपाध्याय, जिला महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, गणेश शास्त्री गोरक्षा प्रमुख,जिला उपाध्यक्ष पंकज मित्तल, मुनेंद्र उपाध्याय नगर अध्यक्ष, पवन पंडित, सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...