पीलीभीत, फरवरी 15 -- पूरनपुर। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल की इकाई टीम का गठन किया गया। राष्ट्रीय बजरंग दल गौ रक्षा दल एवं धर्म प्रचार प्रकोष्ठ के दायित्व कार्यकर्ताओं को सौंपे गए। सनातन, गौ रक्षा और गौ सेवा के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई। बैठक के दौरान माधोटांडा और कलीनगर क्षेत्र के चिकित्सक, पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों से टीम का परिचय कराया। जिससे समाज सेवा, पशु सेवा और सनातन सेवा के कार्य सामूहिक रूप से किए जा सके। इस दौरान गौ सेवा जिला प्रमुख शिवम भदौरिया, मंत्री विधिओम सिंह चौहान, जिला मंत्री संचिन गुप्ता, धनंजय मिश्रा, हर्षित तोमर, आशु यादव, दीपक बाथम, शिवा पांडे और विजय सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...