उन्नाव, मई 15 -- उन्नाव। जिले की उन्नति विश्वकर्मा गुजरात में होने वाले राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगी। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के लिए टीम बुधवार को गुजरात के लिए रवाना हुईं। गुजरात के दीवदादर व नगर हवेली में 17 से 24 मई तक खेलो इंडिया गेम्स के तहत राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई प्रांतों की टीमें भाग लेंगी। उत्तर प्रदेश की टीम में उन्नाव की उन्नति विश्वकर्मा को भी चयनित किया गया। इसके अलावा स्पोर्ट्स स्टेडियम के जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल को प्रदेश का मुख्य चयनकर्ता व मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की टीम में कुशीनगर से रुबी गुप्ता, अनुप्रिया साहनी, देवरिया से फरीदा अंसारी, मुस्कान खान, हिना, बलिया से आंचल, निगम, प्रीति, उन्नाव के उन्नति विश्वकर्मा, लखनऊ से प्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.