दरभंगा, फरवरी 23 -- दरभंगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज विभाग के पूर्व महामंत्री अमरेंद्र कुमार अमर की अध्यक्षता में कटहलवाड़ी में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सुमन कुमार मल्लिक को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक में सुशील कुमार सिंह, विजय कुमार महासेठ, सुरेंद्र लाल कर्ण, ऋषभ कुमार कर्ण, मनीष कुमार कर्ण, अमरकांत लाल, देवेंद्र कांत मल्लिक, मनोज कुमार सिन्हा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...