मिर्जापुर, फरवरी 14 -- पड़री। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में शिवलोक श्रीनेत महाविद्यालय, कपसौर पड़री में शुक्रवार को समारोह हुआ। इसमें मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही के 51 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयभान ने खिलाड़ियों को ट्रैकसूट व अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन व आत्मविश्वास बढ़ता है। समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। संचालन श्यामधर चतुर्वेदी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...