चक्रधरपुर, दिसम्बर 25 -- चक्रधरपुर। राष्ट्रीय पेसा दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में बुधवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुड़ा पंचायत में मुंडा मानसिंह होनहागा की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुखिया, पंचायत सचिव तथा ग्राम मुंडा द्वारा ग्रामीणों को पेसा के महत्व एवं प्रावधानों की जानकारी दी। पेसा अधिनियम 1996 के विधि प्रावधानों से ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए पोस्टर, बैनर, दीवार लेखन, वीडीओ और ऐसे ही अन्य गतिविधियों का संचालन करने पर जोर दिया गया। पेसा 1996 की जानकारी गांव के सभी लोगों तक पहुंचाने को कहा गया। इसके लिए सभी लोगों को जागरूक होना होगा। साथ ही इसकी जानकारी गांव के सभी व्यक्तियों तक पहुंच सके। मौके पर सुरबुड़ा मुखिया जंगल सिंह गागराई, पंचायत सचिव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.