मुरादाबाद, फरवरी 1 -- राष्ट्रीय पुजारी परिषद की ओर से रविवार को माघ पूर्णिमा पर महाआरती एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। वहीं संत रविदास जयंती के अवसर पर संत रविदास महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दिखाई मार्ग पर चलने के साथ प्रदूषण मुक्ति का संकल्प, प्राचीन शिव राम गंगा मंदिर,अटल घाट निकट कटघर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन कर प्रसाद का वितरण किया। संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने कहा कि मां गंगा और उसकी सहायक नदियों के प्रति हिंदू समाज की गहरी आस्था और श्रद्धा है। संजय नंद गिरि महाराज, पं चंद्रभूषण पांडे, पुजारी महेंद्र पंडित विनोद शर्मा, श्याम शुक्ला, आचार्य पंडित विनीत शर्मा, पंडित सतीश खंडूरी,पुजारी भारत, अनिल रस्तोगी, शिव शंकर बंसल, नितिन दुबे, संतोष गुप्ता, सतीश अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.