मुरादाबाद, जनवरी 3 -- मुरादाबाद। पौष पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय पुजारी परिषद की ओर से प्राचीन शिव राम गंगा मंदिर, अटल घाट (कटघर रेलवे स्टेशन के निकट) पर परशुराम गंगा मैया की भव्य महाआरती, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। यहां परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी, संजय नंद गिरि, कामेश्वर मिश्रा, तेज नारायण मिश्रा सहित अनेक संत, आचार्य, पुजारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...