सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सेंट ज़ेवियर कॉलेज सिमडेगा के भूगोल विभाग द्वारा 30 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया गया। मौके पर छात्रों को पर्यटन के महत्व तथा पर्यटन उद्योग के विकास के प्रति जागरूकता किया गया। इस अवसर पर छात्रों के बीच पोस्टर निर्माण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न पर्यटन स्थलों, सतत पर्यटन और पर्यटन उद्योग के बढ़ते महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके अलावे छात्रों ने पर्यटन के महत्व और पर्यटन उद्योग के विकास पर अपने विचार लिखकर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भूगोल विभागाध्यक्ष सहायक प्राध्यापक प्रो रैनी आल्मा लकड़ा, प्रो प्रदीप एक्का, प्रो मार्सेल हेंब्रम, प्रो नारायण साईं एवं प्रयोगशाला सहायक संदीप कुल्लू उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...