कोडरमा, जनवरी 25 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर एडवेंचर पार्क, तिलैया डैम में स्वच्छता एवं जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई, संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति आमजनों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। वसुधा कल्याण फाउंडेशन के प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत गीत एवं "मोर झारखंड महान है रे" गीत की प्रस्तुति दी गई, जिसके माध्यम से झारखंड की प्राकृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को रेखांकित किया गया। इसके पश्चात एडवेंचर पार्क एवं तिलैया डैम परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला परिषद अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.