महाराजगंज, मार्च 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय सोहवल के चार छात्रों ने राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में आदित्य ने 8वीं रैंक, विपुल यादव ने 16वीं रैंक, मृतुंजय वर्मा ने 25वीं रैंक और जूली ने 37वीं रैंक हासिल की। इन सभी को अब सरकार की ओर से हर महीने एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं संचालित कराकर परीक्षा की तैयारी कराई थी। सोहवल के इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल, ग्राम प्रधान विजय कुमार मिश्रा, एसएमसी अध्यक्ष दयाराम गौंड, सहायक अध्याप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.