फरीदाबाद, फरवरी 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-88 स्थित सेंट पीटर्स कॉन्वेंट स्कूल के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने जम्मू में हुई 7वीं नेशनल क्वान की-डो चैंपियनशिप में पदक जीते। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। सेंट पीटर्स कॉन्वेंट स्कूल, ग्रेटर फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जम्मू के जे.के.एस.सी. इंडोर स्टेडियम, भगवती नगर में आयोजित 7वीं नेशनल क्वान की-डो चैंपियनशिप 2025-26 में स्कूल के छात्रों ने विभिन्न वर्गों में पदक हासिल किए। कक्षा 4-सी की नविका नेगी और कक्षा 5-ए के शौर्य कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा 8-डी के वंश शर्मा और कक्षा 10-सी के देवांश सिंह को र...