एटा, फरवरी 24 -- गांव नगला चंदी में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार किया और उसे खाने के लिए पका लिया। सही समय पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। मामले में आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। नयागांव पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को वन कर्मियों को सूचना मिली कि गांव नगला चंदी में एक युवक ने मोर का शिकार किया और उसे पका रहा है। जानकारी मिलते ही वन विभाग के रेंजर सक्षम त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। आरोपी चरण सिंह उर्फ गोलू घर के बाहर मोर को मारकर पका रहा था। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। मौके से मोर के जले हुए पंख, भगोने में पक रहे अंग और खून से सना चाकू बरामद किया है। वन विभाग ने तत्काल नयागांव थाना पुलिस को सूचना दी। वन विभाग की शिकायत पर आरोपी के विरु...