मुजफ्फर नगर, मार्च 22 -- ग्राम खाईखेड़ी में काली माता मंदिर के पास राष्ट्रीय पक्षी मोर हाईवोल्टेज करंट लगने के कारण मृत अवस्था में पाया गया था। शुक्रवार की रात्रि ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, वहां से मोर को अपनी सुपर्दगी में लेकर तुगलकपुर कम्हेड़ा पौधशाला पर लेकर आई जहां प्रातः 10 बजे शनिवार को आदित्य सोनकर क्षेत्रीय वन अधिकारी(मुजफ्फरनगर रेंज) के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पक्षी मोर को तिरंगा झंडा डालकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया I पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहित चौहान द्वारा पोस्टमार्टम किया गया I मौके पर वन दरोगा देवेंद्र कुमार, सोहनवीर सिंह,नितिन कुमार,दीपक तोमर,सुमित कुमार व अक्षय कुमार एवं कोमिल कुमार, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.