पटना, जनवरी 5 -- हमारी गौरैया और एनवायरमेंट वॉरियर्स की ओर से राष्ट्रीय पक्षी दिवस के अवसर पर सोमवार को पटना के दीघा घाट पर बर्ड वॉक का आयोजन किया गया। मौके पर लोगों को पक्षियों के संरक्षण से अवगत कराया गया। इस वॉक का मुख्य उद्देश्य हमारे आसपास पाए जाने वाले पक्षियों तथा शरद ऋतु में आने वाली प्रवासी पक्षियों का अवलोकन कर उनके विषय में जनजागरूकता फैलाना था। वॉक के दौरान चीतकबरा मैना, सिट्रीन वैगटेल, वाइट वैगटेल, टिटहरी, ओपनबिल स्ट्रोक, छोटा बगुला, गया बगुला, फतकी, गौरैया, सैंड मार्टिन, नीलकंठ, किंगफिशर जैसे 50 से अधिक प्रजाति के पक्षी देखे गए। इस वॉक में निशांत रंजन, शानू कुमार राज, भूमिका भारद्वाज, रजनीश कुमार, निश्चल कुमार, स्वरूप सरकार आदि ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.