आगरा, जनवरी 5 -- राष्ट्रीय पक्षी दिवस पर आगरा विकास मंच की ओर सेल्फी पॉइंट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने कोठी मीना बाजार स्थित पक्षी घर से स्वस्थ पक्षियों को आजाद किया। ब्रह्म शिक्षा केंद्र एवं आत्मनिर्भर प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों ने सेल्फी पॉइंट पर पक्षियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और प्रेमपूर्वक दाना खिलाकर संवेदना व समर्पण का भाव व्यक्त किया। अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने कहा कि जैसे मां का वात्सल्य संतान के लिए होता है, वैसे ही हमारा दायित्व पक्षियों के प्रति भी है। शहरवासियों से अपील की कि जहां भी घायल पक्षी दिखे, उसे बिना संकोच के पक्षी चिकित्सालय पहुंचाएं। कार्यक्रम में भूमि, अथर्व, जोई, शानवी, सुशील जैन, संदेश जैन, आशीष जैन, अरुण अग्रवाल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. अंकुर ...