हाथरस, दिसम्बर 12 -- हसायन। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बांण अब्दुलहईपुर में शुक्रवार की शाम को एक राष्ट्रीय स्तर के वन्य जीव पक्षी मयूर(मोर) की हाईटेशन विद्युत लाइन से टकराकर मृत्यु हो गई। राष्ट्रीय पक्षी वन्य जीव मयूर(मोर)की मृत्यु हो जाने व विद्युत हाइटेंशन लाइन से चिपक जाने की जानकारी गांव के ही एक ग्रामीण ने दूरभाष मोबाइल फोन के माध्यम से कॉल कर वन विभाग के वन रेंजर सिकन्दराराऊ दिलीप कुमार सिंह व स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र पर दी।वन विभाग के वन रेंजर दिलीप कुमार सिंह ने राष्ट्रीय पक्षी मयूर मोर की मृत्यु हो जाने की जानकारी मिलते ही तत्काल वन चेतना केंद्र जाऊ नहर पुल पौधशाला के वन उपनिरीक्षक(वन दरोगा)अलीहसन को टीम भेजने के लिए निर्देशित किया।वन विभाग के वन दरोगा अलीहसन के नेतृत्व निर्देशन में वीट प्रभारी चन्द्रपाल सिंह व वन रक्षक ल...