बेगुसराय, मार्च 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आशीर्वाद रंगमंडल की ओर से में शुक्रवार को दिनकर कला भवन में 10वां राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव शुरू हुआ। महोत्सव के पहले दिन डॉ. अमित रौशन निर्देशित नाटक पश्मीना का मंचन किया गया। नाटक पश्मीना कश्मीर की पृष्ठभूमि पर लिखा एक मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण एक संवेदनशील नाटक है, जो मानवीय रिश्तों के ताने-बाने को पश्मीना के नाजुक धागे से जोड़ता है। नाटक ये और वो की लड़ाई में एक कुशल कबूतरबाज की तरह मानवता की पतली रस्सी पर चलकर संतुलन बनाने की एक कोशिश करता है। नाटक में दिखा गया कि जीवन में हम बड़े-छोटे, ये और वो के चक्कर में बंटे रहते हैं। भौतिक साधनों की पूर्ति हेतु आपसी संबंधों को भूलकर अपने को सर्वोपरि साबित करने में बहुमूल्य जीवन गंवा देते हैं। नाटक में अमर सक्सेना के किरदार को सचिन कुमार व विभा सक्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.