बोकारो, दिसम्बर 16 -- तेनुघाट। भाजपा द्वारा लाल बहादुर शर्मा को पेटरवार मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय नाई महासभा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। महासभा के बोकारो जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि लाल बहादुर शर्मा लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से पार्टी संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। जयलाल हजाम ऊर्फ गंदोरी, रमाकांत शर्मा, धनेश शर्मा ऊर्फ बबलू, वासुदेव ठाकुर, साधुचरण ठाकुर, अरविंद शर्मा, दीपक ठाकुर, सुरेश ठाकुर, जयप्रकाश शर्मा, बबलू शर्मा, रमेश ठाकुर, सरिता देवी, सुनीता देवी, नेहा देवी, वीणा देवी, वंदना देवी आदि ने भी बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...