मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ललित नारायण तिरहुत कॉलेज में 12 मार्च को नवगीत कुटुंब और कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नवगीत सम्मेलन की तैयारी को लेकर गुरुवार को एक बैठक हुई। बैठक का आयोजन आमगोला स्थित शुभानंदी में किया गया। सम्मेलन के संयोजक डॉ. संजय पंकज ने बताया कि पूरे देश से अबतक 35 नामचीन नवगीतकारों के आने की स्वीकृति मिल गई है। तीन सत्रों में आयोजित इस समारोह में पुस्तक लोकार्पण, नवगीत पर चर्चा और विमर्श तथा अंतिम सत्र में नवगीतों की प्रस्तुति होगी। इस आयोजन से नवगीत और गीत के शोधार्थियों, जिज्ञासुओं को लाभ मिलेगा। हिंदी काव्यांदोलनों के इतिहास में सबसे लंबे समय तक टिका रहने वाला नवगीत आंदोलन है और इसके प्रवर्तक मुजफ्फरपुर के कविवर राजेंद्र प्रसाद सिंह हैं। उन्होंने पहलीबार गीतांगिनी नाम से संकल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.