सीतामढ़ी, अगस्त 15 -- शिवहर। जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को रन फॉर फ्रीडम का आयोजन किया गया। जो कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शिवहर शहर के मुख्य मार्ग होते हुए शिवहर नगर के ब्लॉक रोड स्थित पछियारी पोखर के निकट तिरंगा ध्वज स्थल तक गया। रन फॉर फ्रीडम का नेतृत्व डीएम विवेक रंजन मैत्री तथा एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने किया। अधिकारियों ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में विशेष कर युवाओं एवं बच्चों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना तथा देशभक्ति और एकता का संदेश प्रबल करना है। कार्यक्रम के अंत में लोगों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान न केवल तिरंगा फहराने का उत्सव है बल्कि आजादी के अमर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक भी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.