चतरा, नवम्बर 28 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। राजपुर पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह के पुत्र रुद्र प्रताप स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने दिल्ली रवाना हुए हैं। जहां वो 50 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर फ्री स्टाइल, एवं 200 मीटर इंडिविजुअल मिडले में भाग लेंगे। विदित हो की रुद्र माउंट लिट्रा जी स्कूल, हजारीबाग में कक्षा 8वीं का छात्र है। दिल्ली रवाना होने से विगत खेल गांव रांची में 10 दिवसीय प्रशिक्षण में रुद्र को प्रशिक्षित किया गया है। पुत्र के इस उपलब्धि पर पिता मुखिया छोटू सिंह एवं उनके परिवारजनों को ग्रामीणों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.