बोकारो, फरवरी 10 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो के शास्त्री नगर निवासी रामचंद्र साव (82 वर्ष) का निधन सोमवार सुबह आवास में हो गया। वे काफी धार्मिक व सामाजिक व्यक्ति थे। अपने जमान में अपने गांव से कम से कम 20-25 दुकानदारों को यहां बुलाकर बसाने व आगे बढ़ाने का काम किये थे। अंतिम संस्कार हिन्दुस्तान पुल के नीचे दामोदर की उत्तरवाहिनी तट पर किया गया। वे अपने पीछे दो बेटी माधुरी देवी व प्रतिमा देवी और दो बेटा अनिल गुप्ता व सुनील गुप्ता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। बड़ा बेटा अनिल गुप्ता राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के बोकारो जिलाध्यक्ष के अलावा भाजपा नेता सह समाजसेवी हैं। निधन पर गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी व पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल व पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, जिप बोकारो अध्यक्ष सुनीता देवी, बेरमो प्रमुख गिरिजा दे...