गुड़गांव, मार्च 30 -- गुरुग्राम। आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में गुरुग्राम के दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। लवित्र कुमार सिंह ने अंडर-15 आयु वर्ग के रिकर्व राउंड के 40 मीटर में स्वर्ण पदक जीता है। इसी तरह पृथ्वी राज सिंह चौहान ने भी कंपाउंड राउंड के 40 मीटर की दूरी में स्वर्ण पदक जीता। खिलाड़ियों के लौटने पर जिला तीरंदाजी एसोसिशन के अध्यक्ष पवन शर्मा की ओर से सम्मानित किया जाएगा। कोच कपिल कौशिक ने कहा कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर में 20 से 30 मार्च तक राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें 14वीं एनटीपीसी चेरुकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल मिनी (अंडर-15), 6वीं एनटीपीसी चेरुकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल किड्स (अंडर-10) ओपन और पहली एनटीपीसी चेरुकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल किड्स (अंडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.