कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 24 मार्च के बीच किया जा रहा है। इसमें शहर से अंडर-10 वर्ग में अवर्णिका साहू, आध्या यादव, उत्कृष्ट, सूर्यमणि, अंडर-13 वर्ग में सुहानी गुप्ता, स्तुति गुप्ता, अंश सिंह, अभिनव नंदा, अविरल मौर्य हिस्सा लेंगे। यह जानकारी जिला तीरंदाजी संघ कानपुर देहात के सचिव व कोच अभिषेक कुमार ने दी। उन्होंने बताया, सभी खिलाड़ी अर्मापुर स्थित एसएएफ आर्चरी एकेडमी में अभ्यास करते हैं। इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष छवि लाल यादव, पुष्पेंद्र जायसवाल, अक्षत जायसवाल, अतुल जायसवाल, सुमित कुमार, अनूप अग्निहोत्री, संजय सिंह, विक्रम सिंह, दिनेश यादव, अश्वनी शुक्ला, कौशिक, वैभव साहू ने बधाई देने के साथ सभी खिलाड़ियों को पदक के लिए शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.