कानपुर, जनवरी 13 -- कानपुर। 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 14 से 18 जनवरी के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इम्फाल में होने वाली अंडर-19 तीरंदाजी प्रतियोगिता में अर्मापुर केंद्रीय विद्यालय-एक के कक्षा 12 के छात्र मजहर अहमद और गौतम सिंह हिस्सा लेंगे। दोनों तीरंदाज देशभर से चुने गए खिलाड़ियों के बीच अपनी सटीक निशानेबाजी से जिले और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला तीरंदाजी संघ कानपुर देहात के सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि मजहर अहमद और गौतम सिंह अर्मापुर स्थित एसएएफ आर्चरी अकादमी में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार दुबे, खेल शिक्षक वीके सिंह व कोच अभिषेक कुमार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की और शुभकामनाएं दी। वहीं, जिला तीरंदाजी संघ के दिनेश सिंह कुशवा...