भभुआ, जनवरी 4 -- युवा पेज की खबर राष्ट्रीय ताइक्वाइंडो चैंपियनशिप में कैमूर के खिलाड़ियों का परचम, छह पदक जीतकर रचा इतिहास कुरुक्षेत्र में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में चार स्वर्ण सहित कुल छह पदक हासिल संघ, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना भभुआ, नगर संवाददाता। कुरुक्षेत्र में 27 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय बालक ताइक्वाइंडो चैंपियनशिप में कैमूर के खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कैमूर के खिलाड़ियों ने कुल छह पदक अपने नाम किए, जिसमें चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। प्रतियोगिता में आकाश तिवारी, माही चन्द्रा, भास्कर शेखर एवं सत्य प्रकाश ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.