अल्मोड़ा, नवम्बर 5 -- बंगलूरू में संपन्न 42वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गनियाद्योली स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे ने बताया कि प्रतियोगिता में रोशन कन्नोजिया ने रजत पदक प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक खेली गई। उन्होंने बताया कि शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र रोशन का विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.