कटिहार, दिसम्बर 15 -- कटिहार, वरीय संवाददाता कटिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से रविवार को कटिहार के विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार तारकिशोर प्रसाद का अभिनंदन कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक ने उत्तर प्रदेश के बरेली में गत माह आयोजित 41वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन करने वाले कटिहार के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। समारोह में कटिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह (अंतरराष्ट्रीय रेफरी), महासचिव शैलेंद्र सिंहा, पूर्व राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता काजल मंडल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सह राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता अविनाश क...