हजारीबाग, जनवरी 30 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल बरकट्ठा के राजेश कुमार ने लगातार चौथी बार राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर झारखंड का परचम लहराया है। हाल ही में राजेश का चयन सातवां कैडेट राष्ट्रीय स्तर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जमशेदपुर में हुआ था। अंडर 14 के तहत 33 किलो वर्ग में झारखंड का नेतृत्व करने का अवसर राजेश को मिला। तीन दिवसीय सातवां राष्ट्रीय कैडेट प्रतियोगिता विजय भास्कर इंडोर स्टेडियम हैदराबाद में 27 से 30 जनवरी तक हो रहा है। उसमें राजेश ने पहले दिन ही स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। उसने अपने गुरु गुलाम हसन, परिवार, स्कूल और झारखंड का मान बढ़ाया है। स्कूल के ताइक्वांडो प्रशिक्षक मो गुलाम हसन ने बताया कि राजेश की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत है। साथ ही उसके पिता निरंजन प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.