जामताड़ा, दिसम्बर 30 -- राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जामताड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा, 15 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान जामताड़ा, प्रतिनिधि। आसनसोल के नियामतपुर में आयोजित 13वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड राज्य के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक जीतकर राज्य एवं जिले का नाम रोशन किया। इस शानदार उपलब्धि में जामताड़ा जिले की सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। इस प्रतियोगिता में सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी के 10 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में भाग लेते हुए 15 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि पर मंगलवार को एकेडमी परिसर में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रशस्ति पत्र, माला एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इ...