पिथौरागढ़, मार्च 26 -- नगर में राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के तहत कार्यशाला हुई। बुधवार को टकाना स्थित पुलिस कार्यालय में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला के दौरान तम्बाकू नियन्त्रण को लेकर चर्चा की गई। जिला तम्बाकू नियन्त्रण सैल की टीम ने बताया कि स्कूलों के आस-पास 100 गज के दायरे में तम्बाकू की विक्री करना प्रतिबंधित है। इसके अलावा दुकानों में सार्वजनिक रूप से तम्बाकू लटकाकर प्रचार-प्रसार नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्यशाला में प्रेमा पाटनी, जिला तम्बाकू नियन्त्रण सेल के जिला नोडल अधिकारी डॉ. ललित भट्ट, सलाहकार हिमानी जोशी, सोशल वर्कर दीपक बडोला, काउन्सलर फूलमती ह्यांकी, अजीत सिंह, भुवन बोनाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.