रुद्रपुर, दिसम्बर 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 19-23 दिसंबर तक मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित वेलोड्रम में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ट्रैक चैंपियनशिप के लिए विभिन्न प्रदेशों की टीमों का पहुंचना शुरू हो गया है। मंगलवार को कोहरे और ठंड के बीच खिलाड़ियों में चैंपियनशिप के भारी उत्साह देखा गया। खिलाड़ियों ने वेलोड्रम मे अभ्यास किया। 19-23 दिसंबर तक 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर और 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक चैंपियनशिप का आयोजन वेलोड्रम में होना है। इसमें 31 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसमें ट्रैक साइकिंलिग का रोमांच देखने को मिलेगा। चैंपियनशिप उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के द्वारा आयोजित हो रही है। वहीं चैंपियनशिप के लिए टीमों का रुद्रपुर पहुंचना शुरु हो गया है। मंगलवार तक 9 टीमें पहुंच गयी हैं। मंगलवार को वेलोड्रम में विभिन्न प्रदेशों की ट...