रुद्रपुर, दिसम्बर 8 -- रुद्रपुर। मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित वेलोड्रम में 19 से 23 दिसंबर तक राष्ट्रीय ट्रैक चैंपियनशिप आयोजित होगी। इसमें 31 टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसकी तैयारियां शुरू हो गयी हैं। इसकी जानकारी उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन द्वारा मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित वेलोड्रम में 19 से 23 दिसंबर तक 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर और 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...