जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी के नए फ्रांसीसी मिडफील्डर मदीह तलाल और भारतीय विंगर मोहम्मद सानन टीम के फ्लैटलेट बेस कैंप पहुंच गए हैं। सानन राष्ट्रीय टीम के साथ अपने प्रशिक्षण दायित्वों को पूरा करने के बाद जमशेदपुर एफसी में शामिल हुए हैं। दोनों खिलाड़ियों का आना आगामी सुपर कप अभियान से पहले टीम के लिए उत्साहवर्धक माना जा रहा है।पेरिस में जन्मे मदीह तलाल फ्रांस, स्पेन और ग्रीस की कई लीगों में खेल चुके हैं। भारत में उन्होंने 2023-24 में पंजाब एफसी के साथ शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 22 मैचों में छह गोल और 10 असिस्ट दर्ज किए थे। उनका यह प्रदर्शन आईएसएल में किसी भी खिलाड़ी के पहले सीज़न में सबसे ज़्यादा असिस्ट के बराबर था।वहीं, मोहम्मद सानन पिछले एक महीने से बेंगलुरु में राष्ट्रीय टीम के साथ प्रशिक्षण ले रहे थे। अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.