लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की मदद से लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में 21 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय जॉब फेस्टिवल के लिए पंजीकरण की शुरूआत हो गई है। सीपीसी निदेशक प्रोफेसर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि यह जॉब फेस्टिवल स्नातक, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, फ्रेशर्स और अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए एक व्यापक मंच प्रदान करेगा, जहां 50 से अधिक कंपनियां लगभग 1500 लोगों को रोजगार व इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराएंगी। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के केंद्रीय प्लेसमेंट सेल अनुभाग में उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...