हापुड़, दिसम्बर 26 -- हापुड़। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत संगठन के चंडी रोड स्थित मुख्य कार्यालय पर गुरूवार को एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें महाराजा सूरजमल की 263वीं पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के रूप में मनाई। राष्ट्रीय महासचिव मनोज तेवतिया ने बताया कि महाराजा सूरजमल जी की 263वी पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। महाराजा सूरजमल का जन्म 1707 में हुआ था, वह भरतपुर के एक महान जाट शासक थे। जिन्होंने भरतपुर राज्य की स्थापना की, उन्होंने वीरता और बुद्धिमत्ता से जाट साम्राज्य का विस्तार किया और मुगल, ब्रिटिश व अन्य शक्तियों से संघर्ष किया। सभी में जीत हासिल की, वह जाटों के प्लूटो के रूप में माने जाते है। वह अपने जीवन में कभी कोई युद्ध नहीं हारे। उन्हें अजेय महायोद्धा कहा जाता है। मुगल शासक ने संधि वार्ता के बहाने दिल्ली बुलाकर 25 दि...