रांची, फरवरी 1 -- रांची,संवाददाता। मोरहबादी मैदान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय जतरा महोत्सव में शनिवार को भी भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस महोत्सव में कुल 24 जिलों के 33 अनुसूचित जनजाति समुदाय के विभिन्न संगठन के लोग पहुंचे। पहले दिन भी सभी लोग देर रात तक परांपारिक और नागपुरी गीतों पर खूब झूमते और नाचते नजर आए। वहीं,सभी महिलाएं मंदार और नगाड़ा की धुन पर लाल पार साड़ी में नृत्य करते नजर आई। इस महोत्सव में कुल 20 स्टॉल लगाए गए है। जिनमें झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और ओड़िशा के व्यापारी भी आए हुए हैं। शनिवार को भी देर रात तक बच्चे से लेकर युवाओं ने भी जमकर मस्ती की और अयोजन का आनंद भी उठाया। इस के साथ शनिवार को महोत्सव का समापन भी हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.