बेगुसराय, दिसम्बर 1 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। रेलवे स्काउट-गाइड जिला संघ गढ़हरा के जिला सचिव जीवानंद मिश्र को लखनऊ में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय जम्बूरी कार्यक्रम में दर्जनाधिक मेडल, मोमेंटो व अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया है। विभिन्न राज्यों के द्वारा निजी तौर पर इन्हें सम्मानित किया गया है। गढ़हरा जिला संघ से बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड हाजीपुर जोन स्तरीय टीम बनकर इस राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लिए थे। सभी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 23 से 29 नवम्बर 2025 तक लखनऊ में राष्ट्रीय जंबूरी आयोजित हुई। स्काउट टीम की उपलब्धि पर कुमार विनीताभ, रामानंद सागर, मो. दानिश महबूब आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...