दुमका, फरवरी 8 -- जामा, प्रतिनिधि।जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजू पुजहर, मुखिया बिमला किस्कू एवं गोकुल सोरेन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक जोन सोरेन ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों, मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों को गांव के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायतों में योजनाओं के बेहतर संचालन, पारदर्शिता, वित्तीय प्रबंधन तथा जनहितकारी कार्यों को प्रभावी ढंग...