पलामू, फरवरी 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत प्रखण्ड के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सचिवालय सहायकों को चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत 13 फ़रवरी को हुई जो 16 फ़रवरी का संपन्न हुआ। मास्टर ट्रेनर अनूप तिवारी एवं नरेश पासवान ने ग्राम पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सचिवालय सहायकों को सरकार की सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उसे पंचायतों में लागू कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.