औरैया, फरवरी 19 -- अयाना, संवाददाता। बीहड़ी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अयाना को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत शर्तों सहित गुणवत्ता प्रमाणित घोषित किया गया है। बाह्य मूल्यांकन में केंद्र ने 91.35 प्रतिशत का समग्र प्राप्तांक हासिल कर जनपद में नया मानक स्थापित किया है। अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सीएचसी अयाना का बाह्य मूल्यांकन 5 और 6 दिसंबर 2025 को किया गया था। मूल्यांकन टीम ने आपातकालीन विभाग, ओपीडी, प्रसव कक्ष, आईपीडी, प्रयोगशाला, फार्मेसी, सहायक सेवाएं और सामान्य प्रशासन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन जांच की। केंद्र ने कुल छह में से पांच प्रमाणन मानदंडों को सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने बताया कि एनक्यूएएस के तहत गुणवत्ता मानकों को पूरा करने वाली सीएचसी अयाना जिले की पहली सामुदायिक स्वास्थ्य इकाई बन गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.