हमीरपुर, फरवरी 24 -- भरुआ सुमेरपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित जिला विज्ञान क्लब ने राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे के दिग्विजय पब्लिक इंटर कॉलेज में एक वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान के प्रति रुचि तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने को विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में गणित मॉडल प्रतियोगिता में अनन्या मिश्रा, रूद्र, हर्षित, सात्विक को प्रथम स्थान, रौनक, पूजा, संध्या देवी, दीपांशी को द्वितीय स्थान, संकल्प को तृतीय स्थान तथा शिवम एवं अनन्या मिश्रा, दीपिका स्तुति को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी तरह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आदित्य कुमार ...