सहरसा, जनवरी 15 -- सहरसा, नगर संवाददाता। 69 वें राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता 2025 -26 के लिए सहरसा के दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सहरसा जिले के सत्तरकटैया प्रखण्ड के बरहशेर निवासी विनोद कामत के पुत्र प्रशांत कुमार व मनीष कुमार की पुत्री खुशी कुमारी जो मध्य विद्यालय बरहशेर के खिलाड़ी हैं। lजिनका का चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के लिए बिहार अंडर 14 खो-खो टीम में किया गया है।प्रतियोगिता राजस्थान के जिला केकरी में 16 जनवरी से 21 जनवरी तक होगी।दोनों खिलाड़ियों के चयन पर जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार, खो-खो संयोजक सैयद समी अहमद , क्रिकेट संयोजक रोशन कुमार सिंह धोनी,प्रधानाध्यापक नरेश कुमार शर्मा,सेवानृवित प्रधानाध्यापक सुनील कुमार झा,मंजूश्रीवात्स्यायन ,दल प्रभारी चन्द्रशेखर खां, मो सद्दाम, सोनू कुमार , मो नूरसला...