कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 69वें राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया कर रहा है। 13 से 17 जनवरी तक रांची स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में होगी। इसमें डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के खेल शिक्षक आलोक गुप्ता को सीआईएससीई की अंडर-14 बालक व बालिका शतरंज टीम का कोच नियुक्त किया गया है। यह जानकारी कानपुर शतरंज संघ के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने दी। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, कानपुर चेस एसोसिएशन व खेल प्रेमियों ने आलोक गुप्ता को शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...