पलामू, अगस्त 30 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। विश्रामपुर रामचन्द्र चन्द्रवंशी शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाराजा जरासंध स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलाधिपति डॉ ईश्वरसागर चंद्रवंशी ने कुलसचिव डॉ देवाशीष मंडल व खेल समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी के साथ संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर वॅालीबाल,जलेबी रेस, स्पून रेस समेत कई खेलों का आयोजन किया गया। डॉ ईश्वरसागर चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से न सिर्फ शारिरिक विकास होता है बल्कि बौद्धिक व मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी उतना ही जरूरी है। आज खेल के क्षेत्र में कैरियर बनाने की असीम संभावनाएं हैं। बस जरूरत है सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म मुहैया कराकर उनकी प्रतिभा को निखारन...