किशनगंज, अगस्त 31 -- ठाकुरगंज, एक संवाददाता। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 19वीं वाहिनी के जवानों द्वारा शनिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में फिट इंडिया मिशन के तहत बटालियन मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय परिसर से ग्राम लोधाबाड़ी तक लगभग 3 किलोमीटर की साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें देशभक्ति के नारे लगाते हुए जवानों ने उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें वाहिनी के अनेक कार्मिकों ने हिस्सा लेकर खेल भावना और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बटालियन के सेनानायक स्वर्ण जीत शर्मा के द्वारा किया गया। उनके साथ एम. ब्रोजेन सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, राजीव शर्मा, उप कमांडेंट, बिनोद कुमार दस, उप कमांडेंट, विकास कुमार पाण्डे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.