रुद्रपुर, अगस्त 29 -- सितारगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 57वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने खेल एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए शपथ ग्रहण की। इस दौरान कमांडेंट मनोहर लाल ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेलों का महत्व समझाते हुए लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। उप कमांडेंट दीपक सिंह जायडा ने बताया कि महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने खेल जगत में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया। वहीं जवानों ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। यहां अनिल कुमार यादव सहित बल के विभिन्न अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.