हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेल में शनिवार को महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। महाराष्ट्र ने 4 स्वर्ण पदक सहित कुल 7 पदक शनिवार को अपनी झोली में डाले। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर गौलापार में शनिवार को 9 मेडल इवेंट खेले गए। इसमें महाराष्ट्र ने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। वहीं केरल ने 2 स्वर्ण 1 कांस्य पदक अपने नाम किया। कर्नाटक ने स्वीमिंग और खो-खो में कुल 3 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। जबकि ओड़िशा को 2 रजत पदक मिले। पश्चिम बंगाल, दिल्ली ने 1-1 कांस्य अपने नाम किया। तमिलनाडु ने 1 रजत, 2 कांस्य, गुजरात ने 1 रजत, असम ने 1 रजत, 1 कांस्य जीता। वहीं शनिवार को स्वीमिंग में पंजाब ने 1 रजत और 1 कांस्य के साथ अपना खाता खोला। जबकि हरियाणा को 1 कांस्य मिला। मध्य प्रदेश 1 रजत पदक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.