कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी व वर्तमान में बलरामपुर खेल विभाग में स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर कार्यरत दिनेश कुमार का बीमारी के चलते मंगलवार को पीजीआई लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। दिनेश कुमार ने अपने फुटबाल करियर की शुरुआत बनारस हॉस्टल से की थी। फिर कानपुर की ओर से खेलते हुए प्रदेश में एक सशक्त व भरोसेमंद डिफेंडर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। वे कई बार उत्तर प्रदेश की सीनियर व जूनियर फुटबाल टीम का हिस्सा रहे। एक खिलाड़ी के साथ-साथ वे एक अनुशासित व प्रेरणादायी कोच के रूप में भी पहचाने जाते हैं। उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान परमट से बुधवार को भैरव घाट के लिए प्रस्थान करेगी। जिला फुटबाल संघ के सभी पदाधिकारियों व खेल प्रेमियों शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...